गाय के हमले में 101 साल के लोकतंत्र सेनानी की मौत

INDIA STRONG NEWS
0

 गाय के हमले में 101 साल के लोकतंत्र सेनानी की मौतl


संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्टl

शाहाबाद तहसील क्षेत्र के डाकिया गांव के लोकतंत्र सेनानी नाथू सिंह उर्फ खन्ना कि सोमवार की सुबह गाय ने हमला कर दिया जिसमें नाथू सिंह उर्फ खन्ना की मौत हो गई। इसी दौरान रास्ते में गाय ने हमला कर दिया।

लोकतंत्र सेनानी नाथू सिंह उर्फ खन्ना जिनकी उम्र 101 साल की उम्र थी वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। रास्ते में गाय ने उन पर हमला कर दिया। गाय के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इंडिया स्ट्रांग न्यूज़ चैनल की टीम ने एक बार पहले लोकतंत्र सेनानी होने के नाते और 100 वर्ष की आयु पूरी करने पर इंडिया स्ट्रांग न्यूज़ चैनल की टीम ने इंटरव्यू किया था जिसमें नाथू सिंह उर्फ खन्ना जी ने बताया कि वह अध्यापक थे और उनकी अच्छी कार्यशैली के कारण रामपुर के नवाब ने उन्हें सह सम्मान बुलाया और भोजन कराया था।

हमने उनकी लंबी आयु पूरी करने पर स्वास्थ्य को लेकर उनसे जानने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि वह अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और कम भोजन और फलों का सेवन करते थे आपके लिए बता दे की लोकतंत्र सेनानी नाथू सिंह और खन्ना 100 साल की उम्र में बिना चश्मे के अखबार पढ़ लेते थे यहां तक कि उनके कुछ दांत भी सलामत थे इतनी लंबी आयु होने पर भी वह शारीरिक रूप से स्वस्थ थे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!